दुनिया का सबसे बड़ा अंधविश्वास 'भूत'

क्या सच में भूत होता है? क्या आदि काल से माना जाने वाला भूत ,प्रेत, चुड़ैल होता है? या फिर ये अंधविश्वास है। जिसकी चपेट में हर कोई आ जाता है। और इसे सच मानने पर मजबूर हो जाता है। 





बचपन में आपने अपने दादी नानी से भूतों की कहानी तो जरूर सुनी होगी। तब से लेकर आज तक ऐसी कहानियाँ  सुनतें  रहें होंगे।
बचपन में हमे भूतो और चुड़ैलो पर यकीन भी हो जाया करता था। लेकिन 
अब हम शिक्षित हो चुके है और विज्ञान कहता है। जबतक पूर्ण ज्ञान  
हो जाये, उसके कारण और किसी ठोस सबूत का पता नहीं चले किसी  के भी बातों पर जल्दी विश्वास नहीं करो।


हज़ारों सालो से प्रचलित भूत,प्रेतों की कहानियाँ आज भी हम सुनते  
रहें हैं। आप भी अपने शहर या मुहल्ले में डायनों के बारे में बात करते लोगों को सुनते ही होंगे। लोगों के मस्तिष्क में इस तरह इन बातों को सुनाया 
 गया है की वह मजबूर है इन बातों को सच मानने  में। आज ऐसे बातों को सच मानने वालो लोगी की संख्या इतनी ज्यादा है की लोग डॉक्टर से ज्यादा ढोंगी बाबा अदि पर विश्वास करते है। जिसका उदाहरण हमें  न्यूज 
पेपरों में सुनने को मिलता है जिसमें किसी बच्चे के बीमारी का उपचार 
करवाने बाबाओं के पास जाते हैं जिससे उस मरीज़ को जल्द उपचार 
मिलने से मौत हो जाती है।

 भारत में ये कहानियाँ बहुत प्रचलित है। भारत में भूतों को मानने वाले लोग भी बहुत ज्यादा है। यहां का हर एक गांव,क़स्बा में ऐसे लोग मिल 
जायेगें जो ऐसी बातों को मानने को राज़ी रहतें है। लेकिन केवल हम ही 
नहीं बल्कि सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका में भी उन लोगों की संख्या 
बहुत ज्यादा है जो मानते है की उनके साथ भी कोई रहस्यमय घटना घाट चुकी है। अमेरिका के 45  % लोग भूत पर विश्वास करते है। 






 कुछ ऐसे तथ्य  जिसके बाद आप भी भूत को मानने से इंकार करेंगे।

1.
किसी भी वस्तु या ऐसा चीज़ जिसे हम नहीं जानते हो के मिलने पर हमारा सबसे पहला सवाल होता है अगर वो चीज़ है तो कहां है। इसलिए हमारा पहला सवाल है. अगर भूत है तो कहां है। सबको क्यों नहीं दिखता,
क्या जिस तरह भगवान को देखने के लिए श्रद्धा होनी चाहिए। उस तरह भूत को भी देखने के लिए अंध्विश्वास होना चहिए। इस सवाल का जवाब कोई नहीं देता और बिना किसी जवाब का कोई सार्थक सवाल हो ही नहीं सकता है।

2.
अगर भूत होते है तो दुनिया में हर एक व्यक्ति जो अकारण या किसी दुर्घटना के कारण मर जाता है, भूत बनकर सबसे खुद पर हुए छोटी -से- छोटी घटना का बदला लेता जिससे दुनिया किसी के साथ किसी तरह का शोषण करने से डरता लेकिन ऐसा नहीं है। किसी का भी पैसो के लिए गला 
काटने से अपराधी कभी संकोच तक भी नहीं करता है।

3.
भूत अगर अच्छे और बुरे दोनों होते है तो इंसान जिंदगी से ज्यादा मौत पसंद करता और अपनी परिवार के साथ हँसी खुशी मौत की जिंदगी जीता 
फिर इस तरह पूरी दुनिया भूत बनकर जीना पसंद करता। इस तरह जिंदगी की ठोकर तो नहीं खाता, लेकिन ये सब झूठ है इस लिए आप ऐसा सोचें  भी नहीं।

4. कहा जाता है भूत हवा में उर भी 
सकतें हैं।उनके पास शक्तियां जाती है। और मान्यता ये भी है कि भूत अच्छे भी होतें है। तो वैज्ञानिको को चाँद और मंगल पर जाने के लिए इतने पैसों को खर्च करने की क्या
आव्य्श्यकता है भूत बनकर ही सबकुछ खोज़ ले देश का बहुत सारा पैसा बच जायेगा। लेकिन नहीं ये अंधविश्वास है।

5.
विज्ञान कहता है भूत केवल एक भ्रम है। जो हमें अकेले रहने पर ज्यादा महसूस होता और लगता है जैसे हमारे साथ कोई और भी मौज़ूद है।
हम जो फिल्मों में देखतें है वह हमारे साथ होने का डर बन जाता है। हमारा मस्तिष्क इन विचारों को बहुत गहराई से रखता है। क्योंकि हम ऐसी फिल्मों को बड़े गौर से देखते और इसपर सोचतें  हैं।



दुनिया का सबसे बड़ा अंधविश्वास 'भूत' दुनिया का सबसे बड़ा अंधविश्वास 'भूत' Reviewed by vikas kumar on 12:26 am Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

random posts

ads 728x90 B
Blogger द्वारा संचालित.